Amul Franchise

कम निवेश में बड़ा मुनाफा: ऐसे लें Amul Franchise और शुरू करें अपना बिज़नेस

Amul Franchise: अगर आप कम खर्च में एक ऐसा फ्रैंचाइज़ी चाहते है जो भरोसेमंद हो और कमाई भी अच्छी हो, तो Amul Franchise एक बेस्ट ऑप्शन है। अमूल भारत की एक बेहतरीन और भरोसेमंद ब्रांड है। अमूल की फ्रैंचाइज़ी कम पैसे में भी शुरू कर सकते है और लाखो कमा सकते है। अमूल 2 तरह से Outlet देता है। आवेदन प्रक्रिया भी बहुत आसान है। आइये जानते है की अमूल की फ्रैंचाइज़ी कैसे ले।

Amul Franchise की शुरुआत 

75 सालो से Anand Union Milk Limited यानि अमूल देश का एक बेहतरीन मिल्क ब्रांड बना हुआ है। इसके प्रोडक्ट की रेंज बहुत बड़ी है। अमूल के प्रोडक्ट रोजाना काम में आने वाले प्रोडक्ट है। अगर आप अमूल फ्रैंचाइज़ी ले कर बिज़नेस करना चाहते है तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर हो सकता है।

Amul फ्रैंचाइज़ी के प्रकार

इसकी फ्रैंचाइज़ी लेने से पहले ध्यान से दी आस – पास कोई अन्य अमूल का फ्रैंचाइज़ी न हो। इस बिज़नेस के लिए लोकेशन सबसे जरुरी चीज़ है। आप अमूल से साथ मिलकर दो तरह के पार्लर खोल सकते है –

1. अमूल प्रिफर्ड आउटलेट

इस प्रकार के पार्लर को खोलने के लिए आपके पास 100-150 स्क्वायर फीट की जगह होनी चाहिए। इस प्रकार अमूल मिल्क पार्लर खोलने के लिए 2 लाख का खर्च आता है। इसमें से 25 हजार तो सिक्योरिटी के रूप में ब्रांड को देने होते है। और बाकि बचे पैसे से स्टोर का इंटीरियर, फ्रिज, फर्नीचर आदि में चले जाते है। इस प्रकार के फ्रैंचाइज़ी मॉडल में आप दूध, दही और आइसक्रीम बेचते है। कमाई की बात करे तो पाउच वाले दूध में 2.5 %, मिल्क प्रोडक्ट पर 10% रिटर्न और आइसक्रीम पर 20% का रिटर्न मिलता है।

प्रकारप्रॉफिट मार्जिन
दूध पर2.5%
दूध से बने प्रोडक्ट्स पर10%
आइसक्रीम 20%

अगर अच्छी लोकेशन पर है तो इससे 1 लाख महीना कमाया जा सकता है। अगर सेल्स टारगेट को पूरा करते है तो आपको कंपनी के तरफ से इंसेंटिव भी मिलता है।

2. अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर

इस प्रकार के मॉडल में 300 स्क्वायर फीट से ज्यादा की जगह की जरूरत पड़ती है और इन्वेस्टमेंट की बात करे तो अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर खोलने में 6 से 8 लाख का खर्चा आता है। जिसमे सिक्योरिटी के लिए ब्रांड को 50 हजार रुपये देने होते है और बाकि पैसो में आउटलेट इक्विपमेंट खरीदना होता है।

आपको अमूल ब्रांड के ही मिल्क कूलर, विसी कूलर्स और डीप फ्रीजर लेने होंगे। इस प्रकार के पार्लर में अमूल के आइसक्रीम स्कूप्स, शेक्स, बेक्ड पिज्जा, सैंडविच, गार्लिक ब्रेड, हॉट चॉकलेट ड्रिंक (अमूल प्रो) चीज़े मिलती है। इन प्रोडक्ट पर स्टोर मालिक को लगभग 50% का मार्जिन मिलता है। आइसक्रीम पर 20% और अन्य प्रोडक्ट पर 10% है। अगर सेल्स टारगेट को पूरा करते है तो आपको कंपनी के तरफ से इंसेंटिव भी मिलता है।

Amul Franchise कितनी लागत लगती है? (Investment)

फ्रैंचाइज़ी टाइपनिवेश (लगभग)
Amul Kiosk / Outlet₹2 लाख
Amul Ice Cream Parlour₹6 लाख – ₹8 लाख

अमूल किसी प्रकार की रॉयलटी नहीं लेता है। आपको निवेश का पैसा सिर्फ दुकान की सेटिंग, फर्नीचर, फ्रीज़र, डिपॉजिट आदि में करना होता है।

अमूल फ्रैंचाइज़ी के लिए आवेदन कैसे करें?

अमूल का फ्रैंचाइज़ी लेने का प्रोसेस बहुत आसान है। आपको सोमवार से शनिवार के बीच किसी भी दिन 10 बजे से शाम 6 बजे तक 022-68526666 नंबर पर कॉल करके अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा.

आप अमूल के वेबसाइट – www.amul.com के माध्यम से भी इन्क्वायरी मेल भेज सकते है। रजिस्ट्रेशन और बाकि चीज़े होने के बाद आपको GCMMF Ltd. के नाम चेक या डिमांड ड्राफ्ट के द्वारा सिक्योरिटी के पैसे जमा करना होगा।

सिक्योरिटी मनी RTGS या NEFT के द्वारा नहीं लिया जाता है। तो बिना देर किया अभी अपना अमूल का फ्रैंचाइज़ी बिज़नेस शुरू करे।

कॉल: 📞 022-68526666 (सोम–शनि, 10AM–6PM)
वेबसाइट: 🌐 www.amul.com
मेल: franchise@amul.coop


कुरकुरे बनाने का व्यवसाय – कम लागत में मुनाफे वाला लघु उद्योग


Scroll to Top