EV dealership kaise milegi: अब भारत में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की डिमांड काफी बढ़ रहा है। सरकार भी लोगो को इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल करने को कह रही है।
इसमें कोई शक ही नहीं है की आगे का जो भविष्य है वो इलेक्ट्रिक गाड़ियों का ही होगा। जिसके कारण सभी कम्पनिया EV गाड़िया बाजार में उतर रही है। ऐसे में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर शोरूम खोलना आज के समय में किसी के लिए भी एक लाभदायक बिज़नेस साबित हो सकता है।
EV शोरूम खोलना हुआ फायदेमंद
अभी भारत में कुछ टॉप की इलेक्ट्रिक गाड़िया बनाने वाली कंपनियां जैसे Ola Electric, Ather Energy, Hero Electric, और Okinawa भारत में तेजी से अपना नेटवर्क फैला रही है। ऐसे में अगर आप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर डीलरशिप लेते है तो आसानी से मिल जायेगा और ट्रेंड का फायदा भी उठा सकते है।
कैसे खोलें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर शोरूम? | Electric vehicle showroom business in Hindi
आइये अब जानते है की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर शोरूम खोलने के लिए क्या करना होगा और किन चीज़ो की जरूरत पड़ेगी –
मार्केट रिसर्च करें –
सबसे पहले आपको जिस एरिया में शोरूम खोलना है और जो आपकी मार्केट होगी, उसके डिमांड को समझना होगा। पता करे की किस ब्रांड की गाड़िया लोग पसंद करते है। उसके अनुसार ही तय करे।
भारत में बहुत सी कम्पनिया है जो EV बाइक्स बनती है जिसमे से की का भी डीलरशिप ले सकते है। नहीं तो इसके आलावा आप मल्टी-ब्रांड शोरूम भी खोल सकते हैं जहां आप कई कंपनियों की गाड़ियां बेच सकें।
ज़रूरी लाइसेंस और डॉक्युमेंट्स –
डीलरशिप लेने के लिए आपको कुछ निम्न जरुरी डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी-
- GST रजिस्ट्रेशन
- ट्रेड लाइसेंस
- कंपनी से डीलरशिप एग्रीमेंट
- फायर सेफ्टी और बिजली सर्टिफिकेट
- बैंक करंट अकाउंट और UDYAM रजिस्ट्रेशन
शोरूम की सही लोकेशन चुनना जरुरी –
शोरूम का लोकेशन ऐसा होना चाहिए, जंहा पहुंचने में किसी को दिक्कत न हो। मुख्य रोड या जंहा लोगो का आना जाना हो वंहा बेस्ट होगा। शोरूम के लिए कम से कम 1000 स्क्वायर फीट जगह चाहिए होगा।
डिस्प्ले, टेस्ट ड्राइव, ऑफिस और स्टोरेज एरिया के लिए जगह होना जरुरी है।
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर शोरूम खोलने में लागत
खर्च का प्रकार | अनुमानित लागत (INR में) |
डीलरशिप फीस | ₹2–5 लाख |
शोरूम रेंट और सेटअप | ₹3–8 लाख |
गाड़ियों की इन्वेंट्री | ₹15–30 लाख (10–20 स्कूटर) |
स्टाफ की सैलरी (2–3 लोग) | ₹30,000–₹50,000/माह |
मार्केटिंग और एड्स | ₹50,000–₹1 लाख |
कुल प्रारंभिक लागत | ₹20–40 लाख |
कितना मुनाफा हो सकता है?
नार्मल शोरूम और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर शोरूम खोलने में कमाई का ज्यादा सम्भावना है। इंडस्ट्री के एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप डीलरशिप लेते है तो 1 से 1.5 साल में आपकी लागत निकल सकती है।
अगर आप एक इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक बेचते है तो आपको 8% से 15% तक का मार्जिन मिलता है तानी ₹1,00,000 की स्कूटर पर आपको ₹8,000–₹15,000 तक की कमाई हो सकती है
टू-व्हीलर EV dealership बिज़नेस से जुड़े 10 ज़रूरी FAQs
क्या मैं बिना ऑटोमोबाइल बैकग्राउंड के EV शोरूम खोल सकता हूँ?
✔️ हां, अगर आपके पास अच्छी लोकेशन, फंडिंग और टीम है तो आप आसानी से EV शोरूम शुरू कर सकते हैं। कंपनियाँ आपको ट्रेनिंग और सपोर्ट देती हैं।
क्या EV शोरूम खोलने पर सरकारी सब्सिडी मिलती है?
✔️ EV की बिक्री पर ग्राहकों को सब्सिडी मिलती है (FAME-II स्कीम के तहत), जिससे बिक्री बढ़ती है। लेकिन शोरूम ओनर को सीधे कोई सब्सिडी नहीं मिलती।
EV स्कूटर या बाइक की सर्विसिंग कैसे होती है?
EV में पारंपरिक इंजन नहीं होता, इसलिए मेंटेनेंस कम होता है। कंपनियाँ सर्विसिंग की ट्रेनिंग देती हैं और कुछ सर्विसेज आप खुद भी ऑपरेट कर सकते हैं।
क्या गांव या छोटे कस्बों में EV शोरूम चल सकता है?
✔️ हां, छोटे शहरों और कस्बों में EV की मांग तेजी से बढ़ रही है, खासकर लो-कॉस्ट मॉडल्स की। कंपनियाँ अब Tier-2 और Tier-3 शहरों में विस्तार कर रही हैं।

Gaurav Maurya is a passionate business blogger and founder of Bizigoo. With 2 years of blogging experience, he helps aspiring entrepreneurs discover small business ideas, understand market trends, and take the first step toward entrepreneurship.