Kurkure Making Business: कुरकुरे भारत में पसंद किया जाने वाला एक पसंदीदा स्नैक्स है जिसको सभी उम्र के लोग बड़े मजे से खाते है। इसका बिज़नेस करना एक मुनाफे का बिज़नेस होगा। भारत का स्नैक्स मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आप खुद का कुरकुरे बनाने का बिज़नेस शुरू करते कम इन्वेस्टमेंट में ही लाखो कमाने वाल बिज़नेस शुरू कर सकते है। इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए किसी बड़े इन्वेस्टमेंट की जरूरत नहीं पड़ती है। आइये जानते एक कुरकरे यूनिट कैसे शुरू करे और कितना इन्वेस्टमेंट लगेगा।
Kurkure Making Business in Hindi
भारत में कुरकुरे 1999 में PepsiCo India द्वारा की गई थी। इस स्नैक्स को भारतीय लोगो के लिए बनाया गया था। अपने मसालेदार और चटकदार स्वाद के चलते कुरकुरे बहुत कम समय में ही भारत में प्रसिद्ध हो गया। कुरकुरे को मक्के, चावल और बेसन से बनाया जाता है जो इसे एक क्रिस्पी अंदाज देता है। स्नैक्स का मार्किट भारत में 50,000 करोड़ ज्यादा का है। कुरकरे बनाने का बिज़नेस करने के लिए सबसे पहले आपको स्थानीय प्रशासन से अनुमति और जरुरी लाइसेंस लेना होगा। इसके बाद जरुरी मशीने लेकर एक कुरकुरे उत्पादन यूनिट को सेटअप करना होगा। जब यूनिट सेटअप हो जाये तो कच्चा माल मंगा के उत्पादन शुरू करना होगा और मार्किट में बेचना होगा। जिसके लिए आपको रिटेलर्स और कंज़्यूमर्स के साथ जुड़ना होगा और साथ में मार्केटिंग भी करनी होगी।
कुरकुरे बनाने के व्यवसाय के लिए कच्चा माल
कुरकरे अलग -अलग आकर के बनाये जाते है। कुरकुरे में मक्का आटा (Corn flour), चावल का आटा, बेसन (अगर मिक्स करना चाहें), मसाले (चिली, टमाटर, चीज़, मिर्ची आदि), खाद्य रंग (एफएसएसएआई अप्रूव्ड), तेल (रिफाइंड या सनफ्लावर) आदि कच्चे माल की जरूरत पड़ती है।
कुरकुरे को बनाना बहुत आसान प्रोसेस है। सबसे पहले चावल के आते और मक्के के आते को मिक्स करना होता है। फिर पानी मिलाकर मिक्सर तैयार करना होता है। फिर पसंद के आकर में मशीन के सहायता से बनाकर गर्म तेल में तल लिया जाता है।
कुरकुरे बिज़नेस में कितना मुनाफा होता है ?
एक किलो कुरकुरे बनाने में ₹60 – ₹70 की लागत आती है। जो बाजार में ₹120 – ₹150/किलो बिकता है। यानि की प्रॉफिट मार्जिन आमतौर पर 30%–40% का होता है। अगर आप महीने में 500 किलो कुरकुरे बेचते है तो महीने का प्रॉफिट ₹30,000 – ₹50,000 (शुरुआत में) हो सकता है।
कुरकुरे बनाने के लिए आवश्यक मशीनरी (Machines Required)
इस बिज़नेस में जरूरी मशीनरी की बात करे तो आपको मिक्सर ग्राइंडर चाइये जो आटा और मसाले मिलाने का काम करती है। कुकुरे के आकार में ढालने के लिए Extruder Machine, डीप फ्राइंग के लिए आपको फ्रायर मशीन की जरूरत पड़ेगी। इसके आलावा आपको Seasoning Drum जो की मसाले चढ़ाने का काम करती है और पाउच पैकिंग मशीन की जरूरत पड़ती है।
जरुरी मशीन –
- Mixer Grinder – आटा और मसाले मिलाने के लिए
- Extruder Machine – कुरकुरे के आकार में ढालने वाली मशीन
- Fryer Machine – डीप फ्राइंग के लिए
- Seasoning Drum – मसाले चढ़ाने के लिए
- Pouch Packing Machine – पैकिंग के लिए (छोटी स्केल पर हाथ से भी कर सकते हैं)
यूनिट सेटअप करने के लिए शुरूआती लागत (Investment)
मद | अनुमानित खर्च |
---|---|
छोटी मशीनरी | ₹50,000 – ₹1,00,000 |
कच्चा माल (प्रारंभिक) | ₹20,000 – ₹30,000 |
पैकेजिंग मैटेरियल | ₹10,000 |
बिजली/पानी फिटिंग | ₹10,000 |
लाइसेंस + रजिस्ट्रेशन | ₹5,000 |
कुल लागत (लगभग) | ₹1.5 लाख – ₹2 लाख |
बिज़नेस के लिए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन
- FSSAI लाइसेंस – खाद्य सुरक्षा हेतु
- GST रजिस्ट्रेशन
- UDYAM/MSME रजिस्ट्रेशन – सब्सिडी और सहायता के लिए
- स्थानीय नगर निगम की अनुमति (Shop Act)
कुरकुरे बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करे ?
यदि आप भारत में कुरकुरे बनाने का बिज़नेस शुरू करना चाहते है तो कुरकुरे मैन्युफैक्चरिंग बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको कुछ बातो का ध्यान रखना चाइये, जिसे निचे बताया गया है।
यंहा कुरकुरे बनाने का बिज़नेस स्टेप -by स्टेप गाइड बताया गया है।
- व्यवसाय की योजना बनाएं
- पहले आप तय करे की किस प्रकार का कुरकुरे बनाना चाहते है।
- लोकेशन तय करे और जरुरी लाइसेंस बनवाये
- मशीनरी की व्यवस्था करें
- कच्चा माल खरीदें
- उत्पादन प्रक्रिया शुरू करें
- ब्रांडिंग और मार्केटिंग करें
भारत में कुरकुरे बनाने के बिज़नेस के लिए सुझाव
कुरकुरे बनाने का बिज़नेस भारत में एक प्रॉफिट का बिज़नेस है। अगर आप नए उद्योगपति है तो यह बिज़नेस आप शुरू कर सकते है। बिज़नेस शुरू करने से पहले आपको निम्न सुझाव को ध्यान में रखना जरुरी है।
पहले जरुरी लाइसेंस ले –
यूनिट सेटअप से पहले ही FSSAI से मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस ले ले। यह लाइसेंस आपको फ़ूड प्रोडक्ट्स को बेचने के अनुमति देता है।
अच्छी लोकेशन का चुनाव जरुरी –
अच्छी लोकेशन का चुनाव करे, जंहा आपको कच्चा माल मिलने में आसानी हो और साथ ही भरपूर जगह हो। लोकेशन आपके तय मार्केट के पास होना चाहिए।
मशीनरी ख़रीदे –
जब आपने लोकेशन तय कर लिया तो कुरकुरे बनाने के लिए जरुरी मशीनरी ख़रीदे।
कच्चा माल ख़रीदे –
जब मशीनरी स्थापित हो जाये तो कच्चा माल ख़रीदे. कच्चा माल में चावल और मक्के का आटा , मसाले, तेल आदि चीज़े ख़रीदे।
उत्पादन शुरू करे –
सभी चीज़े करने के बाद उत्पादन शुरू करे। कुरकुरे बनाना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। यह एक आसान प्रोसेस होता है।
निष्कर्ष –
कुरकुरे बनाने का बिज़नेस कम लागत में और कम जगह में शुरू करने वाला डिमांडिंग बिज़नेस है। अगर आप शुद्धता और स्वाद का ध्यान रखते है तो एक अच्छा लोकल ब्रांड बना सकते है। यह सदा बिकने वाला प्रॉफिटेबल फ़ूड प्रोसेसिंग बिज़नेस है।
F&Q –
1. क्या मैं कम पैसों में कुरकुरे का बिजनेस शुरू कर सकता हूं?
यह बिज़नेस 30 से 50 हजार में भी शुरू कर सकते है। घर से भी यह बिज़नेस किया जा सकता है। कम मात्रा में कच्चा माल लेकर और सस्ती मशीन से कुरकुरे बना कर बेच सकते है।
2. कुरकुरे बनाने में कौन-कौन से कच्चे माल की जरूरत होती है?
मुख्य रूप से कॉर्न फ्लोर, चावल का आटा, तेल, नमक, मसाले और फ्लेवरिंग एजेंट की जरूरत होती है।
3. क्या मुझे मशीन खरीदनी जरूरी है या हाथ से भी बना सकते हैं?
कुरकुरे आप घर से ही हाथ से बना सकते है। सेमी-ऑटोमेटिक खरीदना फायदेमंद हो सकता है।
फ्रेंच फ्राइज़ मैन्युफैक्चरिंग बिज़नेस: बेचो और कमाओ लाखों–करोड़ों! | Frozen Food Business

Gaurav Maurya is a passionate business blogger and founder of Bizigoo. With 2 years of blogging experience, he helps aspiring entrepreneurs discover small business ideas, understand market trends, and take the first step toward entrepreneurship.
Kurkure business