अगर आप खेती करते है और अपना मुनाफ़ा बढ़ाना चाहते है तो आपके लिए पॉपुलर पेड़ की खेती (Poplar Tree Farming) अच्छा ऑप्शन होगा। आप अपनी खेती के साथ इस पेड़ का रोपण कर दे, ५ सालो में आपको यह 5 से 6 लाख की कमाई करके देगा।
तो आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से –

पॉपुलर पेड़ की खेती क्या है? (What is Poplar Tree Farming?)
पॉपुलर एक ऐसा पेड़ है जो बहुत तेजी से बढ़ता है। पॉपुलर के लड़की की डिमांड सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि एशिया, अमेरिका और यूरोप के देशो में भी खूब है। इस लकड़ी का इस्तेमाल से प्लाईवुड, पेपर, माचिस, फर्नीचर और चॉपस्टिक बनाया जाता है। अगर कोई किसान एक हेक्टेयर में इसकी खेती करता है तो 5 सालो में ₹7–₹8 लाख की कमाई कर सकता है।

पॉपुलर पेड़ की खेती क्यों करें?
जो किसान खेती से ऐसी आमदनी कमाना चाहते है जिसमे एक बार मेहनत करने की जरूरत हो और कुछ सालो में अच्छा पैसा मिले तो यह खेती बेस्ट है। इसकी खास बात यह है की आप गन्ना, हल्दी, आलू, धनिया आदि फसलों के साथ इंटरक्रॉपिंग कर सकते है। यानि पेड़ो के बिच के जगह से भी कमाई कर सकते है।
इन पेड़ो को कम पानी की जरूरत पड़ती है और बाजार में मांग भी ज्यादा है। इसको लगाने में ज्यादा खर्च नहीं आता है और ५ साल बाद एक बड़ी इनकम कर के दे सकता है।
ज़रूरी जानकारी: पॉपुलर पेड़ कैसे लगाएं?
अगर आप पॉपुलर पेड़ की खेती करने की सोच रहे है तो निम्न चीज़ो का ध्यान रखना जरुरी है।
पॉइंट | डिटेल |
---|---|
पेड़ से पेड़ की दूरी | 12–15 फीट |
प्रति हेक्टेयर पौधे | 250 |
मिट्टी का pH | 6 – 8.5 |
सिंचाई | 15 दिन में एक बार (गर्मियों में अधिक) |
कटाई का समय | 5 वर्ष बाद |
लकड़ी की डिमांड | प्लाईवुड, पेपर मिल, फर्नीचर कंपनियां |

कैसे शुरू करें पॉपुलर की खेती?
इसकी खेती करना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है, बस आपको कुछ बातो का ध्यान रखना जरूरी होता है। इसमें सबसे जरुरी चीज़ है पौधों की खरीदी। आप अच्छी नर्सरी से प्रमाणित पौधा हो ख़रीदे। इस फसल के लिए 6–8.5 pH वाली दोमट मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है।

पौध की रोपाई मानसून के समय सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप इसे इंटरक्रॉपिंग विधि से लगाने वाले है तो शुरू के 2 साल इसके बिच में सब्जियां या अनाज उगाएं।
5 साल के बाद पॉपुलर के पेड़ कटाई के लिए तैयार हो जाते है, जिसके बाद आप बेच सकते है।
लकड़ी कैसे बेचें और कहां?
किसान पॉपुलर के पेड़ को निम्न 3 तरीको से बेच सकता है :
🔸 प्लाईवुड फैक्ट्री वाले खुद किसान से संपर्क करते हैं
🔸 आप APMC मंडी या लोकल एजेंट्स से भी संपर्क कर सकते हैं
🔸 वॉलपेपर/माचिस फैक्ट्रियों में भी डिमांड है
पॉपुलर की खेती क्यों है बेस्ट Low Investment Farming Idea?
अगर आप कम जमीन में लाखो की कमाई करना चाहते है तो Poplar Tree Farming एक बेस्ट ऑप्शन है। अगर आज के समय में किसानो को मुनाफा कमाना है तो इस तरह के खेती को अपनाना जरूर चाहिए।

Gaurav Maurya is a passionate business blogger and founder of Bizigoo. With 2 years of blogging experience, he helps aspiring entrepreneurs discover small business ideas, understand market trends, and take the first step toward entrepreneurship.