भारत में आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब भारत में एक ऐसा आम भी उगाया जा रहा है जिसकी कीमत ₹3 लाख प्रति किलो तक है? यह जापान की दुर्लभ किस्म Miyazaki Mango है, जो अपने अनोखे लाल-बैंगनी रंग, क्रीमी टेक्सचर और बेहद मीठे स्वाद के लिए मशहूर है। यह आम पहले केवल जापान के Miyazaki शहर में उगाया जाता था, लेकिन अब भारत के कुछ किसान भी इसे उगा रहे हैं। इस आम को उगाने के लिए खास धूप और गर्म वातावरण की जरूरत होती है। भारत में इसे रायपुर और सिलिगुड़ी के आम महोत्सवों में पेश किया गया था।

Miyazaki आम सिर्फ स्वाद का अनुभव नहीं है, बल्कि यह लक्ज़री और खेती में नवाचार का प्रतीक भी बन चुका है।
Miyazaki आम की कीमत
वैसे तो भारत में आम की कीमत ₹100 से ₹200 / किलो के बिच ही होती है। लेकिन Miyazaki आम जापानी किस्म का आम है, जिसे भारत में कुछ ही जगह पर ही उगाया जाता है। यह आम भारत में करीब ₹2.5 लाख प्रति किलो में बिकता है। Miyazaki आम जापान के सबसे प्रसिद्ध फलों में से एक है और भारत में भी कुछ फार्मों में इसकी खेती की जा रही है। पिछले साल सिलीगुड़ी और रायपुर के आम महोत्सवों में इस खास किस्म को प्रदर्शित किया गया था।
Miyazaki Mango इतना महंगा क्यों है ?
इस आम की कुछ खासियतें है जिसके कारण यह इतना महंगा मिलता है –
- अनूठा रंग: लाल या बैंगनी रंग का होता है, जो इसे खास बनाता है।
- स्वाद और बनावट: बेहद मीठा और मलाईदार टेक्सचर।
- दुर्लभ और सीमित उत्पादन: मूल रूप से जापान में उगाया गया, अब भारत में भी कुछ जगहों पर।
- विशेष देखभाल में उगता है: ज़्यादा धूप, नियंत्रित वातावरण और खास तकनीक से होता है उत्पादन।
क्या आप भी इस खास आम को चखना चाहेंगे या इसकी खेती करना चाहेंगे?
Related Stories –

Gaurav Maurya is a passionate business blogger and founder of Bizigoo. With 2 years of blogging experience, he helps aspiring entrepreneurs discover small business ideas, understand market trends, and take the first step toward entrepreneurship.